फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेहूं की फसल चट कर रहे लावारिस पशु, किसान कर रहे चौकीदारी

विज्ञापन
चकरपुर में लावारिस पशुओं से खेतों को बचाने लिए लगाया गया बाड़।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर में लावारिस पशु गेहूं की फसल को चट कर रहे हैं। किसान अपनी मेहनत को बर्बाद होते देख परेशान हैं और रात को खेतों के आगे लकड़ी के बाड़ लगाकर चौकीदारी कर रहे हैं। किसानों जनप्रतिनिधियों से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चकरपुर निवासी जीतू बिष्ट ने बताया कि कई बार लावारिस पशु उन पर भी हमला कर देते है। रात में बड़ी संख्या में लावारिस पशु खेतों में घुस रहे हैं। उन्हें देर रात वनखंडी मंदिर के आगे घने जंगल में छोड़ने के बावजूद फिर से लौट आते हैं। इनसे सड़क दुर्घटनाओं का भी भय बना रहता हैं।
चकरपुर निवासी प्रदीप ठाकुर बताते हैं कि कई बार चंदा इकट्ठा कर लावारिस पशुओं को गोशाला पहुंचाया। इसके बावजूद लावारिस मवेशी कम नहीं हो रहे हैं। बिल्हरी की ग्राम प्रधान पूनम देवी ने कहा कि जन सहयोग से इन लावारिस पशुओं को गोशाला पहुंचाया जा रहा था। लेकिन कुछ समय से गोशाला में पशुओं की संख्या बढ़ने के कारण वहां रखना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें