फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फायर पुलिस का हिस्सा बने 99 रिक्रूट आरक्षी

Mon, 08 Jan 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में परेड करते रि​क्रूट आरक्षी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में छह महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 99 रिक्रूट आरक्षी फायर पुलिस (फायरमैन) का हिस्सा बन गए। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्च पास्ट करने के साथ ही देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी कुमाऊं डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। डीआईजी ने आरक्षियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से निष्ठा और पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने डीआईजी का आभार जताया। वहां एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ ईशान कटारिया, सीओ सिटी अनुषा बडोला, सीओ संचार रेवाधर मठपाल आदि थे।



ये रहे सर्वश्रेष्ठ

सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्समैन : राहुल रावत

सर्वश्रेष्ठ आईटी : राम शकर अवस्थी

सर्वश्रेष्ठ इनडोर प्रथम प्रश्न पत्र : सुरेंद्र सिंह बिष्ट

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन : योगेश कुमार

सर्वश्रेष्ठ इन डोर द्वितीय प्रश्न पत्र : आकाश गैरोला

सर्वश्रेष्ठ फायर ड्रिल : विकास नौटियाल

समस्त प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम अंक प्राप्ताकर्ता : आकाश गैरोला ।

सर्वश्रेष्ठ पीटी : सुरेंद्र सिंह बिष्ट।

-
प्रदेश के पहले फायर महिला दस्ते ने ली देश सेवा की शपथ

दीक्षांत समारोह में हुई परेड में 95 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। राज्य को पहला अग्निशमन महिला आरक्षी (फायरवूमेन) दस्ता मिल गया है। वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का प्रशिक्षण लेने के बाद सोमवार को 95 महिला रिक्रूट आरक्षियों (फायरवूमेन) ने दीक्षांत परेड में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फायर फाइटर का कार्य साहसिक और जोखिम भरा है। इसके लिए दूरदर्शिता, सूझ-बूझ और धैर्य की आवश्यकता होती है। उन्होंने रिक्रूट से कहा कि उन्हें राज्य की पहली अग्निशमन महिला आरक्षी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण में जो सीखा है, अब उसे धरातल में उतारने का वक्त है। अग्निशमन दस्ते में महिलाओं का भर्ती होना उनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाता है।



परिजन हुए गौरवांवित
परेड देखने के लिए महिला आरक्षियों के परिवारजन भी पहुंचे थे। दीक्षांत परेड के बाद महिला आरक्षी अपने परिजनों के साथ फोटो खींचते और खुशी मनाते नजर आईं। इस अवसर पर 31 पीएसी सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी, एएसपी निहारिका तोमर, सीएमओ मनोज शर्मा, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, ईशांत कटारिया, मनीष शर्मा, राधा थापा, गिरीश चंद्र जोशी सहित अनेक मौजूद रहे।

-

अंजना को बेस्ट कैडेट का सम्मान

रुद्रपुर। बेस्ट कैडेट, फायर ड्रिल और खेल में सर्वोत्तम प्रशिक्षु का खिताब अंजना सुप्याल को मिला। अनुशासित प्रशिक्षु इंदु मेहता, शारीरिक प्रशिक्षण में मीरा व राधिका, पदादि प्रशिक्षण में मेनिका चौहान व गरिमा और आंतरिक विषय में चांदनी को सर्वोत्तम प्रशिक्षु के सम्मान से नवाजा गया।

आईटीआई केदार भाकुनी, पीटीआई नवल किशोर, एफडीआई लीडिंग फायरमैन मुख्तयार चंद, डेमोंस्ट्रेटर फायरमैन जीवन पनेरा और अंतःकक्ष अध्यापक फायर सर्विस चालक गिरीवर सिंह को सर्वोत्तम प्रशिक्षक सम्मान मिला। महिला रिक्रूट आरक्षियों ने हरिद्वार में लगने वाले कावड़ यात्रा मेले में ड्यूटी की। देहरादून में संपन्न इंटर आरटीसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाहिनी की प्रशिक्षुओं 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और चार कांस्य पदक जीतकर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। संवाद

-

109 महिला आरक्षियों ने पास की थी परीक्षा

रुद्रपुर। 2022 में हुई महिला फायरमैन भर्ती परीक्षा 109 महिला ने पास की थी। इनमें से 12 महिलाएं अन्य परीक्षाओं में चयनित होने के कारण प्रशिक्षण बीच में छोड़ कर चली गईं। दो महिला रिक्रूट ने देर से प्रशिक्षण शुरू किया था, जो प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पास आउट होंगी। संवाद

-



अग्निशमन आरक्षी के पहले बैच में शामिल होना गौरव और हर्ष की बात है। प्रशिक्षण में जो सिखाया गया है, अब उसे धरातल पर उतारने का समय है। निष्ठा और लगन से देश की सेवा करेंगे। - अंजना सुप्याल, बेस्ट कैडेट

-

महिला हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रही है। राज्य के पहले फायरवूमेन बैच का सदस्य होना मेरे लिए गर्व की बात है। हालात चाहे जैसे भी हों, हर परिस्थिति में अपना फर्ज निभायेंगे। -मेनिका चौहान, बेस्ट परेड कमांडर

-

अग्निशमन सेवा में अनुशासन सबसे जरुरी है। बेस्ट अनुशासन का सम्मान मिलने से खुश हूँ। प्रशिक्षण के दौरान जो सीखने को मिला उसे सर्विस के दौरान लागू करेंगे। - इंदु मेहता, बेस्ट अनुशासन

-

आज मेरे लिए गौरव का दिन है। जो शपथ हमने परेड के दौरान ली है उसका अपने सेवाकाल में अनुपालन करेंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति में हमें तैयार रहना सिखाया गया है। - रीता राना, महिला आरक्षी
विज्ञापन


-

फोटो- दीक्षांत परेड समारोह में सभी केडेट के साथ अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती

फोटो- रुद्रपुर पीएसी में पासिंग आउट परेड

फोटो - अंजना सुप्याल, बेस्ट केडेट, मेनिका चौहान, बेस्ट परेड कमांडर, इंदु मेहता, बेस्ट अनुशासन, रीता राना, महिला आरक्षी

फोटो 01पी: रुद्रपुर के पुलिस लाइन में परेड करते रिक्रूट आरक्षी

02पी: रुद्रपुर के पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाते डीआईजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें