फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोराहा के पास गंदे नाले पर दो वाहनों की भिड़ंत, लगा जाम

विज्ञापन
बाजपुर दोराहा के पास वाहनों की भिड़ंत से लगा जाम, खेतों में होकर गुजरते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। दोराहा के पास गंदे नाले पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई है। घटना से रामपुर रोड पर एक घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दोराहा की ओर से आ रहे एक कैंटर और डंपर की भिड़ंत हो गई। इसके बाद सड़क के दोनों साइडों पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। इधर, इसी मार्ग पर कुछ दूरी पर घटना के बाद पिकप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन स्वामियों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें