फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सितारगंज में दो जुड़वा बहनों से छेड़खानी, स्कूल जाने में कतराने लगीं थीं दोनों; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज नगर में स्कूल जाती जुड़वा बहनों संग छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सितारगंज नगर में आए दिन छेड़खानी का मामले सामने आ रहा है। पिछले सप्ताह महिला अधिवक्ता के साथ बस में छेड़खानी के बाद अब स्कूल जाती जुड़वा बहनों संग छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर के एक वार्ड के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खिदमतपुर मुरादाबाद निवासी विपिन कुमार इन दिनों नगर के वार्ड नंबर दो में रह रहा है। आरोपी कुछ दिनों से स्कूल जाने के समय उनकी जुड़वा बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

कहा कि आरोपी स्कूल आते-जाते वक्त बेटियों को जबरन रोककर पत्र देता था। पत्र न लेने पर वह उन्हें गुंडों से उठवा लेने की धमकी देता था। बताया कि विपिन ने बृहस्पतिवार को भी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- कवायद: नैनीताल में बन रहा देश का दूसरा फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर, 1.25 एकड़ में बन रहे जंगल; ये सुविधाएं होंगी

मनचलों के डर से छूटा रहा स्कूल
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक जुड़वा बहनें मनचलें के डर से स्कूल जाने से कतराती थी। आरोपी युवक के अश्लील फब्तियां कसने, जबरन पत्र देने, धमकी देने आदि हरकतों से परेशान दोनों बहनें मानसिक दबाव में रहने लगी थीं। इस कारण वह स्कूल जाने से कतराने लगी थीं। उन्हें अनहोनी का भय सता रहा था। 

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कात्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें