फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की 45 क्विंटल बिजली केबल के साथ दो लोग गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने बिजली केबल चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर 45 क्विंटल केबल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कैंची, कटर आदि उपकरणों के अलावा स्कॉर्पियो कार तथा पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बिजली केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन वाहनों का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन

बीती 9 अप्रैल को अवर अभियंता कुंडेश्वरी उपकेंद्र अकरम ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया था, कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र से चोर 8 विद्युत पोलों पर लगी एचटी केबल लगभग 12 से 15 क्विंटल को काटकर चोरी कर ले गए। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उधर कुंडा कोतवाली क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने बिजली केबल चोरी करने के संबंध में 8 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसपी एसके सिंह व सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रूद्रपुर व कोतवाली कुंडा पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की।
बीती 9/10 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर द्वारिका कॉलोनी नियर बिनसर रुद्रपुर के गोदाम से दो अभियुक्तों आफताब अली निवासी 15 एकड़ नियर जोशी किराना स्टोर धर्मपुर थाना रुद्रपुर तथा जीशान निवासी भदईपुरा, चक्की वाली गली, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए कुल 45 क्विंटल बिजली केबल, घटना में प्रयुक्त कैंची, कटर आदि उपकरणों के अलावा स्कॉर्पियो कार तथा पिकअप बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें