फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेमौसम हुई बारिश से खेतों में भीगा गेहूं, क्रय केंद्र पड़े रहे खाली

Sat, 11 Apr 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बेमौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ा गेहूं भीग चुका है और गेहूं के दानों में नमी आ गई है। ऐसे में अब किसान गेहूं के सूखने का इंतजार कर रहे हैं। चार से पांच दिन बाद किसान गेहूं कटाई का कार्य करेंगे, उसके बाद मंडी के क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचेगा।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक इन क्रय केंद्रों पर 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया बेमौसम हुई बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक चुकी है लेकिन बारिश की वजह से गेहूं के दाने में नमी आ गई और उसे सूखने में कम से कम चार से पांच दिन लगेंगे। उसके बाद ही किसान गेहूं की कटाई शुरू करेंगे। हालांकि गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति की ओर से केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि भी उपलब्ध कराए गए है। मंडी में किसानों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही हैं। इसी के साथ धूप और गर्मी के मद्देनजर छायादार स्थान भी किसानों के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें