फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar : बच्चों के विवाद में एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़े, सभासद पति समेत आठ पर केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बच्चों के विवाद को लेकर एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में बच्चों के विवाद को लेकर एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सभासद पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

 

 

मोहल्ला नई बस्ती सरताज हुसैन ने बताया कि खाना लेकर घर आ रही उसकी 12 वर्षीय पुत्री को शमशुद्दीन ने साइकिल पकड़कर गिरा दिया। उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी। घटना के अगले दिन अभद्रता करने का कारण पूछने पर आरोपी ने कहा कि हम नशे के सौदागर हैं, हमारा एक ग्रुप है तुझ से कुछ नहीं होगा। आरोप है कि इस बीच रईस अहमद ने आकर कहा कि यदि शमशुद्दीन को कुछ भी कहा तो जान से मार दूंगा। आरोप है कि तभी पीछे से सभासद पति नफीस अहमद, मोनू स्मैकिया और रईस ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्ला निवासी सायरा ने बताया कि उसका बेटा शमशुद्दीन घर के बाहर खड़ा था।

विज्ञापन


सरताज नवाब की लड़की साइकिल चलाते हुए गिरने लगी तो उसके बेटे ने हैंडल पकड़ कर संभाल लिया। इतने में वहां से गुजर रहे सरताज ने बिना कुछ समझे उसके बेटे के साथ अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। अगले दिन सरताज नवाब, मो. वली उर्फ सब्बु, सोनी, शाहीन हाथ में लाठी डंडे, झाड़ू, बल्ला लेकर घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज कर परिवार के साथ मारपीट करने लगे। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें