रुद्रपुर क्षेत्र के मलसी गांव में हुए मौलवी प्रकरण को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे पक्ष और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मलसी गांव में अवैध मदरसे में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में गांव का नबी हसन बच्चियों के परिवार की तरफ से पैरवी कर रहा था। नबी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी धमकियां मिल रही थीं।
मंगलवार रात इसी मामले को लेकर नबी हसन और मोहम्मद खुर्शीद के बीच विवाद हो गया। नबी हसन के घर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष के शाहिद अहमद(28), मोहम्मद यूसुफ (40), कबीर अहमद(64) और दूसरे पक्ष के नबी हसन, उनकी पत्नी आयशा और आरफा हसन घायल हो हुए।
शाहिद को छर्रे लगे हैं। एक पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक पक्ष के मोहम्मद हुसैन और आरफीन ने बताया कि दूसरे पक्ष ने बाहरी लड़कों को बुलाकर गांव में फायरिंग और मारपीट की है।
गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात