फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Suicide Case: रुद्रपुर में अलग-अलग इलाके में दो शव फंदे से लटके मिले, आसपास मचा हड़कंप; जानें मामला

Sat, 09 Mar 2024 12:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग फंदे पर लटके मिले। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या करने की अंदेशा जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग फंदे पर लटके मिले। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या करने की अंदेशा जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से ग्राम केसरपुर थाना बिथरी चैनपुर बरेली निवासी महेंद्र (25) ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में किराए में रहकर मजदूरी करता था। छह मार्च को उसका पड़ोस में रहने वाले दूर के रिश्तेदार के साथ भांजी की फोटो को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार देर शाम महेंद्र अपने टिनशेड के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। डायल 112 पर आई सूचना पर एसआई कविंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र नशा भी करता था। वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। सूचना पर मृतक के भाई बुद्धसेन, पप्पू भी मोर्चरी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नैनीताल में सड़क हादसा: कोसी नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत; नया वाहन खरीदकर लेकर जा रहा था धीरज

विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर सात शिवनगर में हरेंद्र (38) अपने परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार शाम उसकी पत्नी कहीं गई थी। घर पर उसकी बेटियां थीं। इस दौरान हरेंद्र कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसकी बेटियों ने पिता को फंदे पर लटका देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसआई गणेश पांडे और विकास रावत ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र नशा करता था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। वह मजदूरी करता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस दोनों मामलों के कारणाें की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें