रुद्रपुर इंदिरा कालोनी में टैंकर से लोगों को हो रही पेयजल की आपूर्ति।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी व इंदिरा कालोनी के लोग 15 दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। कांग्र्रेसियों ने जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। हालांकि विभाग का दावा है कि तीन टैंकरों से आपूति की जा रही है।
शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा के साथ महिलाओं ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मीना ने कहा कि पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण गर्मी से बेहाल लोग पानी के लिए तमाम परेशानियां झेल रहे हैं। इसके साथ ही जहां जलापूर्ति भी हो रही है, उससे काफी गंदा पानी भी लोगों के घरों में आ रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शहर में लीकेज पानी को भी ठीक करवाया जाए, इससे पानी की बर्बादी भी हो रही है। वहां प्रीति साना, मोनिका ढाली, पूनम गुप्ता, सावित्री देवी, मधु आदि थे। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता तरूण शर्मा ने कहा कि आदर्श कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल का पाइप खराब होने के चलते उसमें मिट्टी आने लगी थी। इसके चलते ट्यूबवेल को सही कराया जा रहा है। आदर्श कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी में तीन पानी के टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
रुद्रपुर में जलसंस्थान के इंजीनियर को समस्या बतातीं कांग्रेसनेत्री मीना शर्मा व अन्य महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR