बाजपुर के गांव जोगीपुरा स्थित बगीचे में तोड़े गए पेड़ो को देखते क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी आरके स?
- फोटो : BAZPUR
गांव जोगीपुरा स्थित एक बगीचे से करीब 152 पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काटकर खुर्दबुर्द कर दिया। खबर मिलते ही बगीचा स्वामी सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
गांव जोगीपुुरा निवासी विमला कांबोज ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि उनका पांच एकड़ में लीची और अमरूद का बाग है। दो एकड़ में 13 साल की उम्र के लीची के 130 पेड़ हैं। शेष तीन एकड़ में करीब चार वर्ष के लीची और अमरूद के पेड़ हैं।
कुल पेड़ों की संख्या 600 है। मंगलवार सुबह बगीचे में काम करने गए मजदूरों ने पेड़ों को कटा देखा। मजदूरों ने घर आकर उन्हें बताया कि बगीचे में 152 पेड़ काट दिए हैं जिनमें 97 पेड़ अमरूद और 55 पेड़ लीची के हैं। काटे गए पेड़ फलदार हैं। बगीचे के पेड़ काटकर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना पर उद्यान विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी आरके सिंह, एडीओ यामीनी सनवाल और पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पड़ताल के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)