खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने इंडोर स्टेडियम कूल्हा में बालक व बालिकाओं का कबड्डी व बैडमिंटन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल कूल्हा में बृहस्पतिवार को खेल मंत्री ने प्रशिक्षण के शुभारंभ पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम बनाने का उद्देश्य गांव व पिछड़े क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को विश्व पटल पर पहचान दिलाना है। नवंबर 2019 को कूल्हा में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल (इंडोर स्टेडियम) का लोकार्पण हुआ था लेकिन कोविड-19 की वजह से करीब दो वर्ष इंतजार के बाद अब शुभारंभ हुआ।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए गदरपुर ब्लॉक क्षेत्र के करीब सात विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां पर कबड्डी का शो मैच भी कराया गया। इन सभी बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता कराने के बाद चुने गए 20 बालक व 20 बालिकाओं को प्रशिक्षक बृजेश दुबे, संदीप कुमार व बबीता राय कबड्डी का प्रशिक्षण देंगे। बैडमिंटन का प्रशिक्षण रजत अरोरा देंगे।
वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, क्षेत्रीय अधिकारी इमरान खान, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, मोहन सिंह पानू, खड़क सिंह कार्की, भगत धर्मसत्तू, सतीश चुघ, सुंदर गिरी गोस्वामी, अतुल पांडे, तरुण दुबे, अनादि रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, दीपक गोस्वामी, बंटी नयाल आदि थे। (संवाद)