फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सील हो जाएगीं अंतरराज्यीय सीमाएं

Mon, 13 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा की चुनावी तैयारियों एवं कार्यवाही के संबंध में डीएम चंद्रेश कुमार ने निर्वाचन आयोग प्रेक्षकों एवं नोडल अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम आठ बजे से 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक सीमाएं सील रहेंगी। शराब की बिक्री के साथ ही निकासी पर रोक लगाने के लिए एफएल-2 दुकानों को सील कर दिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि व्यय संबंधी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विधानसभा जसपुर, किच्छा एवं सितारगंज में व्यय संबंधी गतिविधियों में नजर रखने के लिए अतिरिक्त व्यय निरीक्षक लगाए गए हैं। मतदेय स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की जा चुकी है, जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं मतदान प्रक्रिया संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां 14 फरवरी को बगवाड़ा स्थित मंडी स्थल पर एकत्रित होने के बाद संबंधित मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। सभी मतदेय स्थलों पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन


जिले के 90 प्रतिशत मतदेय स्थल विद्युत कनेक्शन से जुडे़ हैं, लेकिन जिन 10 प्रतिशत मतदेय स्थलों में विद्युत कनेेक्शन नहीं हैं, वहां अस्थायी विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक अरविंद कुमार, वेणुधर बेहरा, कृष्ण कुनाल, सुरेेंद्र कुमार, पूरन चंद्र किशन व विक्रांत पाल, सीडीओ आलोक कुमार पांडे, एडीएम प्रताप सिंह शाह, ईला गिरी, एसडीएम पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार ने रविवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मतदान के बाद सभी ईवीएम बगवाड़ा मंडी में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी जाएंगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम, स्ट्रांग रूम स्थल सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे। जसपुर विधानसभा में 141 पोलिंग बूथ, काशीपुर 172, बाजपुर 152, गदरपुर 145, रुद्रपुर 182, किच्छा 141, सितारगंज 125, नानकमत्ता 136, खटीमा में 128 पोलिंग बूथ हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ में 1 पीठासीन अधिकारी, 3 मतदान अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी विधानसभाओं के लिए 10 प्रतिशत पीठासीन, मतदान अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। रुद्रपुर की सभी 182 पोलिंग बूथों पर वीवीपेट भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें