फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के स्वरूप को खत्म करना चाहती है कांग्रेस : आदित्यनाथ

Mon, 13 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
किच्‍छा में जन सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंदूवादी नेता और भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के स्वरूप को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। इसलिए देवभूमि के स्वरूप को बचाना है तो भाजपा को प्रदेश में सत्तासीन होना जरूरी है। रविवार को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में चुनावी जनसभा में महंत आदित्यनाथ ने लोगों में जमकर जोश भरा और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कांग्रेस को देश के लिए खतरनाक बताया।


किच्छा से भाजपा प्रत्याशी और विधायक राजेश शुक्ला के प्रचार में आयोजित चुनावी जनसभा में महंत आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सीएम हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस का इतिहास हमेशा वोट की राजनीति करना रहा है। जनहित के कार्यों से उसे कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले पांच साल में कांग्रेस ने आखिर ऐसा क्या किया जिसे जनता अपने हित में महसूस करे। हर जगह शराब की दुकानें खुलवाकर माफियाराज को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को अपने पर दृढ़ विश्वास नहीं होता वही व्यक्ति दो-दो जगह से चुनाव लड़ने की सोचता है। यह तो यही दर्शाता है कि सीएम रावत का आत्मबल टूट चुका है।

आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं बल्कि राजनीति के सिद्धांतों को सही रूप से संचालित करना और लोगों को उनके अधिकारों को दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने किसानों को भी रिझाने का प्रयास किया। कहा आज प्रदेश में किसानों के लिए राज्य सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बूचड़खाने खुलवा रही है, जबकि भाजपा का विजन साफ है कि वह प्रदेश में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के किसानों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सिख वोटों पर भी अपने भाषण को केंद्रित करते हुए गुरुतेग बहादुर के बलिदान और कश्मीर के पंडितों की पीड़ा को भी जनता के समक्ष रखा। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने भी अपने भाषण में भाजपा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि रावण रूप हरीश रावत का किच्छा से अंत निश्चित है। शुक्ला ने कहा कि वह डेढ़ दशक से किच्छा की जनता के बीच हैं, उनके सुख-दुख में पूरी तरह से सहभागी रहे हैं। बाहरी प्रत्याशी का क्या, कब कहां मिले। लोगों को अपने विधायक से कई तरह के काम कराने होते हैं, ऐसे में किच्छा की जनता को अपना स्थानीय प्रत्याशी ही चुनना होगा। सुभाष तनेजा, श्रीकांत राठौर ने संचालन किया। सभा को सेवानिवृत्त आईएएस और नैनीताल के पूर्व डीएम सूर्यप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेंद्र सेमवाल, वंदना कुशवाहा, लता सिंह, सुरेश कोली, विपिन जल्होत्रा, भारत भूषण चुघ, सुरेश गंगवार, विकास शर्मा, दिनेश भाटिया, उत्तम दत्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



महंत आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवराज तो कांग्रेस को विरासत में मिला है। जहां-जहां युवराज जाता है वहां से कांग्रेस का सफाया हो जाता है। हरियाणा में युवराज गए तो वहां भाजपा की सरकार बन गई। देश के जिन राज्यों में भी राहुल गांधी पहुंचे, वहां-वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से ही सफाया हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें