फोटो बाजपुर पीजी कालेज गेट पर तालाबंदी कर धरना देते छात्र।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पीजी कॉलेज में विषय न बढ़ने आक्रोशित विद्यार्थियों ने सांकेतिक तालाबंदी कर धरना किया। उन्होंने कहा कि विषय नहीं बढ़ने से छात्र प्रवेेश नहीं ले पा रहे हैं। इससे छात्रों में काफी आक्रोश है।
शुक्रवार को छात्र नेता मयंक कुमार दिवाकर, अभिषेक यादव के नेतृत्व में छात्र कालेज में गेट पर पहुंचे। उन्होंने गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कि बीए में अर्थ शास्त्र, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, भूगोल के विषय नहीं होने से हर साल करीब 40 सीटें खाली रह जाती हैं। छात्रों को पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में प्रवेश के लिए के मजबूर होना पड़ता हैै। अगस्त माह में विषय बढ़ाने के लिए छात्रों ने भूख हड़ताल की थी। लेकिन सरकार की तरफ से मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने जल्द ही विषय बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू न होने पर उग्र आंदोलन चेतावनी दी। मौके पर रितिक यादव, दीपक, मोहित, राहुल, गौरव आदि थे। (संवाद)