फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में जनसभा: कांग्रेस में गठजोड़ बनाकर चल रहे हैं कुछ लोग: तिलकराज बेहड़

Mon, 06 Nov 2023 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को सरकार और अपने ही संगठन के कुछ नेताओं को आड़े हाथ लिया। किच्छा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ लोग आगे निकलने के लिए गठजोड़ बनाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक तिलकराज बेहड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को सरकार और अपने ही संगठन के कुछ नेताओं को आड़े हाथ लिया। किच्छा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ लोग आगे निकलने के लिए गठजोड़ बनाकर चल रहे हैं। इस गठजोड़ के जरिये उन्हें पीछे करने की कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई गायब हो गई है। ऐसे लोगों को संगठन को जबाब देना होगा। 

विज्ञापन


बेहड़ ने कहा कि पुलिस, विकास प्राधिकरण, बिजली महकमा, खान आदि सभी विभागों में भ्रष्टाचार है। अधिकारी जनता से पैसा लूटने में लगे हैं। प्रदेश के मुखिया की नाक के नीचे अवैध खनन, ओवर लोडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पंतनगर के श्रमिक परेशान हैं। इन श्रमिकों को 15000 रुपए मासिक दिलवाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। कृषि मंत्री ने सदन में कहा था कि पंतनगर की समस्याओं के निदान के लिए वह बैठक कर हल निकालेंगे लेकिन वह लौटकर नहीं आए। 

लोकसभा चुनाव पर फैसला दीपावली के बाद
किच्छा। विधायक ने कहा है लोकसभा चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला दीपावली बार लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऊधमसिंहनगर से जिताकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के कई विकास कार्यों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन द्वार का शिलान्यास
इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने आदित्य चौक, आंबेडकर चौक और हल्द्वानी रोड पर एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले तीन द्वारों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के द्वार आसपास के किसी प्रदेश में नहीं होंगे। इससे किच्छा की पहचान बनेगी। चेयरमैन दर्शन कोली ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार में फैंसी लाइट और डिवाइडर लगाने का काम दो करोड़ सत्तासी लाख से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें