फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Killed Woman: घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला, आदमखोर की तलाश में वन विभाग

Wed, 25 Oct 2023 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बुधवार सुबह करीब 11 बजे बग्गा निवासी भागुली घास काटने गई हुई थी। वह बैठकर घास काट रही थी। अचानक से बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन को दबोचा, जिस कारण महिला की गले की नस फटने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाघ ने महिला को बनाया निवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा क्षेत्र के अंतर्गत सुरई कक्ष संख्या 47 (ब) में घास काटने आई महिला को बाघ ने निवाला बना लिया। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने खोजबीन कर शव को बरामद किया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे बग्गा निवासी भागुली (70) पत्नी स्व. नैन सिंह वृक्षारोपण क्षेत्र के अंदर घास काटने गई हुई थी। वह बैठकर घास काट रही थी। अचानक से बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन को दबोचा, जिस कारण महिला की गले की नस फटने से मौके पर ही मौत हो गई।

रेंजर आरएस मनराल ने घटना की सूचना मिलते ही टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों की सघंन तलाशी लेने के साथ ही बाघ की उपस्थिति के पद चिन्ह व निशानों की खोजबीन की। खोजबीन के दौरान कक्ष संख्या 47(ब) में बाघ के स्पष्ट पद चिन्ह नहीं मिले। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद किया।
विज्ञापन


जिसमें बाघ के बाल मिले जिन्हें सैंपल के रूप में एकत्र किया गया। इसके साथ ही शव में मौजूद बाघ ने किए गए घाव से बाघ की लार का सलाइवा सैंपल लिया गया। जिसे सलाइवा स्टिक में एकत्र किया गया। घटनास्थल पर बाघ की उपस्थिति व बाघ की गतिविधियों की खोजबीन के लिए घटनास्थल पर ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं।

मौके पर ही जीपीएस रीडिंग साक्ष के लिए संकलित किए गए। टीम में डिप्टी रेंजर सतीश चन्द्र रिखाडी, वन दरोगा अजमत खां, चन्द्रपाल, रामेश्वर दयाल वर्मा, संजय कुमार, वबीअ मुकेश कुमार, चन्द्र प्रकाश, सुखबिंदर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें