फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: खटीमा में बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया, बुरे हाल में मिला शव

Wed, 19 Jun 2024 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)

सार

बुजुर्ग अपने भाई के यहां चाय पीने के बाद साइकिल से होटल की ओर आ रहे थे। रास्ते में वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल के रास्ते में अचानक झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी मंदिर के पीछे बुधवार को बाघ ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को निवाला बना लिया। वह बुजुर्ग के शव को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर शौच के लिए गए बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला किया था।

विज्ञापन


चकरपुर, प्लांटेशन निवासी प्रेम चंद (70) पुत्र कालू चंद चकरपुर बाजार स्थित एक होटल में काम करते थे। बुधवार सुबह वह अपने भाई बूढ़ाबाग निवासी करमचंद के यहां चाय पीने के बाद साइकिल से होटल की ओर आ रहे थे। रास्ते में वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल के रास्ते में अचानक झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने उनके सिर पर पंजा मारने के बाद दांतों से गर्दन दबा दी। इसके बाद उनको घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया।

Almora: 20 साल तक मेरे पति ने...रोने लगी महिला, बोली- मेरे घर का सहारा चला गया, अब जंगल नहीं जाएंगे मेरे बच्चे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमचंद के काफी देर तक होटल न पहुंचने पर जब उनकी खोजबीन शुरू हुई तो वनखंडी मंदिर के पीछे साइकिल पड़ी मिली। कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे और अपने भाई के बेटे नवीन चंद के साथ रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कि बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें