फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठुमक-ठुमक जब हिटेछै तू पहाड़ी बाटुमा...

Mon, 15 Jan 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। उत्तरायणी कौतिक में तीसरे दिन कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक गायिका मेघना चंद्रा ने...बेडू पाको बारौ मासा ओ नरैण काफल पाको चैता..., सुन मधु उतरैणी कौतिक... गीत पर खूब तालियां बटोरीं। गायक इंदर आर्या ने ठुमक-ठुमक जब हिटेछै तू पहाड़ी बाटुमा...गीत से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सोमवार को रामलीला मैदान में उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। लोक गायको ने...संगीता मैं फोन करुलो..., ओ रंगीला बाना हौसिया पराना... आदि गीतों से समा बांधा। वहां खातीब अहमद, गोपाल सिंह बिष्ट, अंबा दत्त मौनी, लक्ष्मी दत्त सकलानी, मदन सिंह परिहार, पंकज गहत आदि थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें