फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने शादी में आए व्यक्ति का जबड़ा फाड़ा, दो अन्य को किया घायल

Mon, 15 Jan 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती घायल दिनेश।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा। भुड़ाई गांव में शनिवार देर रात विवाह समारोह में आए तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर एक का जबड़ा फाड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन



शनिवार रात भुड़ाई गांव निवासी दशरथ सिंह के पुत्र का विवाह समारोह था। गांव के ही दिनेश सिंह राणा (45) और विवाह समारोह में आए रजनीश सिंह राणा निवासी नौगवानाथ और अनुराग निवासी भुड़िया घर की झोपड़ी में आग सेंकने के बाद वहीं सो गए। रात करीब डेढ़ बजे तेंदुए ने तीनों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने दिनेश का जबड़ा फाड़ दिया, जबकि रजनीश की नाक और अनुराग के पैर पर को जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। हमले के बाद विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।



सुबह ग्राम प्रधान गीता, जीवन धामी और गांव के लोगों ने घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश और अनुराग को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान गीता धामी ने घायलों को मुआवजा देने और उनके इलाज की उचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें