फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आढ़तियों को दुकान आवंटित न होने पर भड़के ठुकराल

Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रामपुर रोड पर नई गल्ला मंडी में बनी 118 दुकानों का आढ़तियों को आवंटन नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि दुकानें आढ़तियों को मिलती तो दो राज्यों के किसानों को इसका लाभ मिलता।
विज्ञापन

रविवार को ठुकराल निर्माण स्थल पर पहुंचे। कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने चार साल पहले एएनझा इंटर कॉलेज की 26 एकड़ भूमि को नई गल्ला मंडी के लिए शासन में हस्तांतरित कराया था। मंडी परिषद की ओर से 118 डबल शटर दुकानों का निर्माण किया गया। अभी तक अधिकारियों ने दुकानें आढ़तियों को नहीं दी हैं। रोजाना मंडी परिषद सुविधा शुल्क की चर्चा करता है। उन्होंने मांग की है कि आढ़तियों को दुकानों का निशुल्क आवंटन पूर्ण पारदर्शिता से होना चाहिए। दुकान न मिलने पर मंडी परिषद के गेट पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें