फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार साल में कांग्रेस को दीमक की तरह चाट चुके सीपी हैं भाजपा के आदमी

Mon, 17 Nov 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की नियुक्ति के बाद दो गुटों में बंटी पार्टी में नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। विधायक तिलकराज बेहड़ व संदीप चीमा के बाद अब पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा व पार्षद परवेश कुरैशी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। भूतबंगला के पार्षद परवेज कुरैशी ने कहा कि उसके ऊपर गोकशी का एक भी मुकदमा है तो वह फांसी चढ़ने को तैयार है। सीपी शर्मा बताएं कहां फांसी लगाएंगे। शर्मा ने कांग्रेस को चार साल में न केवल खत्म किया बल्कि दीमक की चरह चाट दिया। ये भाजपा के आदमी हैं।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कुछ दिन पहले एक बयान में पार्षद को गोकशी का आरोप बताया था। इसके बाद पार्षद उनके ऊपर हमलावर हो गए हैं। पार्षद कुरैशी का कहना है कि उनके पास सीपी की रिकॉर्डिंग है। इसमें वह कह रहे हैं कि तुम्हे मोहन खेड़ा ने कार्यालय खोलने के लिए 20 हजार रुपये नहीं दिए हैं तो तुम भाजपा प्रत्याशी को वोट दे दो।
यहां तक कह दिया कि यह बात सही साबित नहीं होगी तो वह राजनीति से इस्तीफा दूंगा। इस रिकॉर्डिंग को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखूंगा। सीपी ने पूरी कांग्रेस को तोड़ने का काम किया। सीपी के कहने पर उन्हाेंने मीना के शर्मा के खिलाफ बयान दर्ज दिए थे। जिसने अपने बूथ पर कांग्रेस को 55 वोट दिलाकर जमानत जब्त करा दी वह उन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्हें कांग्रेस से पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। वह सीपी के कारण कांग्रेस से बाहर हो चुका हूं। उन्हें मंच पर आकर माफी मांग लेनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट:
परवेज कुरैशी अपराधी प्रवृत्ति का है और उसको जिलाबदर किया जा चुका है। मैं उसे कांग्रेस से टिकट नहीं देना चाहता था। कुछ मजबूरियां व दबाव के कारण मुझे उन्हें टिकट देना पड़ा। मुझपर आरोप लगाने से पहले कुरैशी अपनी गिरेबान में झांके। सीपी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें