फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से भरे ट्रक सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बाजपुर बरामद खैर से भरा ट्रक और पुलिस - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे ट्रक को पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद हुई है। जो लकड़ी तस्करों की बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को हाईवे स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के पास खैर की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक सुनील कुमार निवासी बी 2-244 सेक्टर 6 रोहिणी नई दिल्ली, सह आरोपी हीरा सिंह निवासी गांव ताली फार्म, आले हसन निवासी गांव पत्थर कुई गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि बरामद लकड़ी और आरोपियोें को बरहैनी जंगलात के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें