बाजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह दांडी यात्रा के 91 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मेें कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को गांव बरहैनी स्थित जीआईसी के विद्यार्थियोें ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सत्याग्रह आंदोलन पर प्रकाश डाला गया।
वहां पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, धर्मेंद्र बसेड़ा, आशुतोष जोशी, मुकेश शर्मा, विशाल कुमार, आशीष, मो. यासीन आदि थे।
इधर, पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नमक आंदोलन स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। वहां चीफ प्रॉक्टर डॉ. कुमार विमल लखटकिया, डॉ. नूतन श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. दर्शना पंत, डॉ. सूरजपाल, कैलाश, रोहित, अभिषेक यादव आदि थे।
नानकमत्ता में हुई निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता
नानकमत्ता। अंग्रेजों के नमक उत्पादन पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने 12 मार्च के ही के दिन दांडी मार्च का आह्वान किया था। इसके 91 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुनानक देव पीजी कॉलेज में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। वहां पर प्राचार्या डॉ. सीता मेहता, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी वहां डॉ. इंदु बाला, डॉ. अमृतपाल कौर, गोपाल सिंह, निकिता बिष्ट, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, अफ्शा खान, डॉ. तारा आर्या आदि थे।