फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिन्हें जिंदगी से प्यार, उन्हें गुलाब का तोहफा, नियम तोड़ने वालों को मिठास से कराया गलती का एहसास

Mon, 12 Feb 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में हेलमेट लगाने पर वाहन चालकों को गुलाब देते एआरटीओ। स्रोत एआरटीओ
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग और आरजे टीम ने हेलमेट नहीं लगाने और कार चालकों की ओर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर गुलाब और चॉकलेट देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा, मुरादाबाद रोड, जसपुर बस स्टेशन के पास परिवहन विभाग की टीम ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। एआरटीओ विमल पांडे और ओहो रेडियो की टीम ने चार पहिया वाहन चलाते समय से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहनों की गति नियंत्रित रखने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और दो पहिया पर तीन सवारी नहीं बैठाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों को गुलाब दिया और दोपहिया
वाहन पर हेलमेट
नहीं लगाने वालों को चॉकलेट देकर नियमों का पालन करने की अपील की है।
वहां पर परिवहन कर अधिकारी अभिलाष गैरोला, यातायात उपनिरीक्षक यशवंत पाल, आरजे काव्य, आरजे मन आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें