फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से 12 हजार की नकदी और आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और खुली अल्मारी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बंद मकान का ताला तोड़कर दो घरों से चोर करीब 12 हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए। मकान स्वामी के रिश्तेदारी से लौटने पर ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा मिला। ग्रामीणों के पीछा करने पर बैखोफ चोर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर दोराहा पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव महेशपुरा निवासी देवेंद्र सैनी अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर देवेंद्र सैनी घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी से दस हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। उसके पड़ोसी मोनिस के घर से चोर 2100 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जबकि रामप्रसाद के घर के आंगन में बंधी भैंस को चोर खोलकर ले जाने का प्रयास किया। आहट होने पर चोर भाग गए। इस दौरान गांव निवासी मलिक ने रास्ते में संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने पीछा किया जिस पर चोर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें