फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनते ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
सितारगंज में मलपुरी-खुनसरा की नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलपुरी, खुनसरा गांव तक बन रही सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि बनते-बनते ही सड़क का डामर उखड़ने लगा है। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम मलपुरी खुनसरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह टूटी हुई थी। गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। अब सड़क बन रही है तो उसमें मानकों का ताख पर रख दिया गया है। बताया कि इधर सड़क बनाकर आगे बढ़ रहे हैं और उधर पीछे से डामर उखड़ रहा है। ऐसे तो छह माह में ही सड़क में फिर गड्ढे पड़ जाएंगे। उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
वहां साहब सिंह, नत्थूलाल, मुख्तयार सिंह, बूटा सिंह, राजेंद्र सिंह थे। इधर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता ईश्वर जोशी ने बताया कि सड़क गुणवत्ता के साथ बन रही है। सड़क मरम्मत में पीसी का प्रावधान है। मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें