फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 07 Nov 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इससे परिवार में दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। मृतक अविवाहित था। 
ग्राम पंचायत खंबारी के उपग्राम ढाकी निवासी सतनाम सिंह (37) पुत्र गुरमेज सिंह मंगलवार को मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गया था। इस दौरान गांव सिंहाली निवासी एक किसान के पॉपुलर के खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा होने की कोई जानकारी नहीं थी। सूचना पर बिजली विभाग के जेई धीरज सैनी और योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि बिजली का तार पहले से टूटा होने की ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। हो सकता है बिजली का तार किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर टूटा हो। इधर, ग्राम प्रधानपति जसविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


झालर लगाते समय करंट लगने से युवक झुलसा
रुद्रपुर। जगतपु रा वार्ड नंबर छह निवासी दिनेश वर्मा (39) पुत्र गंगा चरन वर्मा सिडकुल फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार शाम दिनेश घर की छत पर झालर लगा रहा था। इस बीच छत केेे ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से दिनेश का हाथ टकरा गया। करंट लगने से वह झटके के साथ जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें