फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: तेलंगाना से चोरी कर नेपाल भागने की साजिश नाकाम, महिला समेत तीन शातिर पांच करोड़ के सोने के साथ दबोचे

Tue, 09 Jun 2026 11:09 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे महिला समेत तीन आरोपियों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद किया है।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस की सूचना पर यूपी बॉर्डर पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी करते एसएसपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में लगे महिला समेत तीन शातिर बदमाशों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को सूचना दी थी कि सोना चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी नेपाल भागने के लिए उत्तराखंड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मोर्चा संभाला और एसओजी टीम के साथ यूपी के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंच गए।

विज्ञापन


http://

पुलिस ने रोडवेज बसों की निगरानी शुरू की और संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान एक रोडवेज बस में सवार महिला समेत तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें