रुद्रपुर। बिगवाड़ा निवासी कमलजीत सिंह ने करनाट कॉलोनी निवासी मिंटू पर बुधवार को उसके बेटे अजयपाल सिंह (13) को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बगीचे से लीची तोड़ने की वजह से लड़के को पीटा गया।
कमलजीत सिंह ने कोतवाली में दी शिकायत में कहा कि बुधवार दोपहर उनका बेटा अजयपाल सिंह (13) कुत्ता घुमाने गया था। करनाट काॅलोनी बिगवाड़ा निवासी मिंटू ने हाथ बांधकर अजय की डंडे से बेरहमी से पिटाई की।
इसमें बेटे के कमर, हाथ, सीने, मुंह, पैर, पिछले हिस्से के साथ ही आंख के नीचे गंभीर चोटें आई थी। उनका बेटा निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद उनका बेटा डरा व सहमा हुआ है और कुछ बोल नहीं पा रहा है।