काशीपुर। नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबके लिए आवास (शहरी) योजना के 322 लाभार्थियों को एक करोड़ 50 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि खाते में हस्तांतरित की गई। इस दौरान सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। देश के गरीबों के लिए मोदी ने छत देने की योजना बनाई यह बहुत बड़े पुण्य का काम है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दिन-रात उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री काशीपुर को अपना घर समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने काशीपुर के विकास के लिए सभी रास्ते खोल दिए हैं। वहां राहुल पैगिया, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, डॉ. युनुस चौधरी, विकास शर्मा, एसएनए संजय दत्त कापड़ी आदि रहे।