फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: घर से जेवर और दस हजार रुपये लेकर किशोरी लापता, पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई

Wed, 28 Aug 2024 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक किशोरी नकदी और सोने के जेवरात लेकर लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक किशोरी नकदी और सोने के जेवरात लेकर लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है। 18 अगस्त को वह रक्षाबंधन के लिए पीलीभीत गया था। उसका बेटा एक फैक्टरी में ड्यूटी पर गया था, जबकि 14 वर्षीय बेटी घर पर ही थी।

शाम में जब बेटा ड्यूटी से आया तो बेटी घर पर नहीं थी। आसपास पूछने पर पता चला कि बेटी शाम चार बजे कहीं चली गई थी। उन्होंने घर पहुंचकर काफी तलाश की लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। बताया कि बेटी घर से 10 हजार रुपये, सोने के कुंडल, मंगल सूत्र और पायल भी ले गई थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: नर्स हत्याकांड की CBI जांच की मांग, सपा नेता बोले- कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

19 अगस्त की शाम एक महिला ने फोन कर बेटी से बात कराई और उसका आधार कार्ड भी मांगा। महिला ने खुद को पारस नाम के युवक की भाभी बताया। बेटी की सहेलियों ने भी उसके मुंडिया खुर्द कॉलोनी थाना बिलासपुर निवासी पारस के साथ जाने की बात कही। पारस को फोन किया तो उसने पुलिस के पा जाने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पारस के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद किशोरी को खोजने की कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें