शक्तिफार्म में फुटबॉल टूर्नामेंट में जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। टैगोरनगर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान टैगोर नगर ने स्वर्गफार्म को दो गोल से हराया। दो गोल करने वाले ललित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
खेल के पहले हाफ के 29वें मिनट में टैगोरनगर के ललित ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में स्वर्गफार्म के खिलाड़ियों ने टैगोर नगर के गोलपोस्ट पर कई प्रहार किए लेकिन डिफेंडर अजय सिंह और गोलकीपर राकेश ने बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। 10वें मिनट में ललित ने दूसरा गोल दागकर टैगोरनगर को अजेय बढ़त दिला दी। इससे पहले पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व प्रधान किशोर राय और कांग्रेस विधानसभा प्रभारी परिमल राय ने मैच का शुभारंभ किया। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल ट्रांजिट कैंप और न्यूरिया के मध्य खेला जाएगा। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, गोविंद और मनोज लाइनमैन, सब्यसाची, जयंत मंडल और सुनील सरकार कॉमेंटेटर, दीपेन सेन और सुजीत विश्वास स्कोरर रहे। वहां सुरज देवनाथ, अजीत हालदार, बाबूराम हालदार, चंद्रकांत दास, उत्तम मल्लिक, नारायण विश्वास, मनोज विश्वास आदि थे।