फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी आकर के प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में सड़कों में आए व्यापारी

Sat, 03 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-74 पर प्रस्तावित विशाल एवं टी आकार के फ्लाईओवर के विरोध में एवं सीओ की कोठी से शुगर मिल गेट तक फ्लाईओवर बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला। एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने एएसपी कार्यालय परिसर से शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर एमपी चौक पर सभा की। उन्होंने केंद्रीय भूतल मंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि पहले प्रचारित किया गया कि फ्लाईओवर एमपी चौक से एनएच-74 पर रुद्रपुर मार्ग पर छोटे आकार का बन रहा है। बाद में सूचना के अधिकार में जानकारी लेने पर पता चला कि प्रस्तावित फ्लाईओवर विशाल  टी आकार का बन रहा है। यह रेलवे क्रासिंग के ऊपर से एमपी चौक तक बनेगा और एमपी चौक पर फ्लाईओवर को जोड़ने वाला प्लेट फार्म बनेगा।


प्लेट फार्म से रामनगर मार्ग व स्टेशन रोड पर काफी लंबे एप्रोच से जोड़ा जाएगा। जिससे रुद्रपुर मार्ग, रामनगर मार्ग, स्टेशन रोड की सैकड़ों दुकानों का कारोबार चौपट हो जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि नारायण दत्त तिवारी व भुवन चंद्र खंडूरी कार्यकाल में सीओ कार्यालय से शुगर मिल गेट पर चैती चौराहा बाईपास रोड तक फ्लाई ओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया था। इसी सर्वे के नक्शे पर फ्लाई ओवर बनाया जाय।
विज्ञापन



इस दौरान विक्टर सेठी ने कहा कि प्रस्तावित फ्लाई ओवर से रामनगर रोड, स्टेशन रोड व रुद्रपुर रोड की सभी दुकानों का कारोबार ठप  हो जाएगा। सरकार अगर जनता की सुविधा के लिए फ्लाईओवर बना रही तो पूरा शहर क्यों उजाड़ा जा रहा है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए अगर फ्लाई ओवर बनाया जा रहा तो यह जनता की सहमति से ही बनाया जाना चाहिए

। जुलूस में पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, सचिव गीता चौहान, आशीष, सुरेश शर्मा, संदीप सहगल, रामचंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, जसपाल चड्डा आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें