शांतिपुरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर एवं राउप्रा. विद्यालय जवाहर नगर के संयुक्त प्रांगण में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संकुल नगला के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जीवन बीमा निगम पंतनगर के शाखा प्रबंधक हेम चंद्र जोशी ने किया। इसमें कबड्डी, खो-खो, सुलेख, मानचित्र, समूह- गान, लोकनृत्य, अंताक्षरी आदि प्रतियोगितायें प्रथम दिवस आयोजित की गई। संकुल प्रभारी प्रदीप पांडेय जी के नेतृत्व में उक्त प्रतियोगितायें संपन्न कराई गई। जिसमें प्राथमिक बालक, बालिका वर्ग में खो-खो राप्रा. जवाहर विद्यालय जवाहर नगर प्रथम, कबड्डी में राप्रा. विद्यालय नगला, अंताक्षरी में राप्रा. विद्यालय फूलबाग, समूह गान में बाल निलयम विजयी रहे।
उच्च प्राथमिक वर्ग में खो-खो में जवाहर नगर, कबड्डी में राउप्रा. विद्यालय जवाहरनगर, अंताक्षरी में राउप्रा. विद्यालय जवाहरनगर, एवं समूह गान में रा0 उ0 प्रा0 विद्यालय शांतिपुरी न0-4 विजयी रहे। प्रतियोगिता की प्राथमिेक एकल प्रतिस्पर्धा में मानचित्र में प्रगति व अनिल तथा उ0 प्रा0 वर्ग में पुष्पेन्द्र प्रथम स्थान पर रहे। वहीं प्राथमिक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में नेमपाल प्रथम व उ0 प्रा0 वर्ग में दीपक एवं आरती ने बाजी मारी। इस अवसर पर पुष्पा टम्टा, लता पंत, हेम लता लोहनी, शैलेष जोशी, प्रकाष चंद, भगत सिंह, विमला कार्की, कृष्णा मेहता, निर्मला, सुमन आर्या, ललिता बेलवाल आदि उपस्थित थे।