फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुतली मठ जंगल में भालू के हमले में ग्रामीण घायल

Thu, 28 Feb 2019 12:59 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भालुओं के हमले में घायल जगदीश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

नानकमत्ता क्षेत्र के अंतर्गत सुतली मठ के जंगल में छप्पर के लिए घास लेने जा रहे एक ग्रामीण पर तीन भालू ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के जंगल में जानवर चुगाने आए लोगों के चिल्लाने पर भालू भाग गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल खटीमा पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल के सिर, पांव और हाथ में गंभीर घाव हैं। करीब सौ टांके लगाए गए हैं। 

नानकमत्ता के ज्ञानपुर गौड़ी निवासी 47 वर्षीय जगदीश सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से सुतलीमठ चौकी जंगल में गया था। दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक बारिश होने पर वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इस बीच तीन भालू अचानक आए और उस पर टूट पड़े। काफी देर तक शोर मचाया तो दूर-दूर जंगल में जानवर चुगाने आए लोग भी चिल्लाए।
विज्ञापन


इस पर भालू छोड़कर जंगल में चले गए। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पहचान लिया और घर में  सूचना दी। घायल के भांजे ज्ञानपुर गौड़ी निवासी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि फोन आने पर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। बताया कि उसके मामा ने पिछले दो-तीन से जंगल में घास काटी थी जिसे लाने वह जा रहे थे।
विज्ञापन


 इधर, अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने बताया कि सिर, हाथ, पांव में घाव होने पर करीब सौ टांके लगाए हैं। अभी उपचार जारी है और घायल की हालत पर नजर रखी जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें