फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक तीसरे वर्ष में एडमिशन के लिए पहले दिन उमड़े विद्यार्थी

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रवेश काउंटर के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज में सोमवार को स्नातक तीसरे वर्ष के तीनों संकायों के लिए भी प्रवेश शुरू हो गए हैं। पहले दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़भाड़ अधिक रही। साथ ही कॉलेज प्रशासन की ओर से बीए और बीकॉम की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद प्रथम वर्ष में भी प्रवेश शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक रुद्रपुर कॉलेज में स्नातक प्रथम और तीसरे वर्ष में प्रवेश जारी रहे। स्नातक तीसरे वर्ष में प्रवेश का पहला दिन था, साथ ही बीए, बीएससी व बीकॉम की दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के भी प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हुए।
प्रवेश प्रक्रिया के एडमिन डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को बीएससी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। बीए और बीकॉम की मेरिट सोमवार को जारी हुई, जिस कारण प्रथम वर्ष में तीनों संकायों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर बीए प्रथम वर्ष में सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ 72.8 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 52.9 व एससी के 35 प्रतिशत रही। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए 77.4 प्रतिशत, ओबीसी में 59 प्रतिशत और एससी के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि कॉलेज की सभी प्रवेश समितियां पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें