रुद्रपुर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने वीडियो कांफ्रेसिंग से सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। कहा भ्रामक, झूठी और धार्मिक/सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्टों की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं।
किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। कहा कि मुख्य ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।