बाजपुर के थापकनगला में सालाना समागम के दौरान सरोपा देकर सम्मानित करती गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प
बाजपुर। गांव थापकनगला स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा केशर सिंह महाराज की याद में 70वां सालाना समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में मेला भी लगा। दूर दराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका और अरदास की।
बुधवार को संत केशर सिंह महाराज की याद में आयोजित सालाना समागम में बाहर से आए रागी जत्था गुरदेव सिंह, जगदीश सिंह, कथावाचक सुरजीत सिंह, करनैल सिंह कमल, गुरमीत सिंह हसमुंखस, जरनैल सिंह मंदीप कौर ने गुरु महिमा का गुणगान किया। कहा कि संत बाबा केशर सिंह महाराज ने समाज सुधारक संत थे। उनका पूरा जीवन मानव सेवा में लगा। उन्होंने संत बाबा केशर सिंह महाराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। दूर दराज से पहुंची संगत ने गुरु महाराज के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से समाज सेवी हरमिंदर सिंह लाडी सहित बाहर से आए रागी जत्थों, कथावाचकों, कविसर जत्थों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। संचालन लाल सिंह ने किया। वहां गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष दलीप सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, प्रीतम सिंह आदि दूर दराज से संगत पहुंची। शाम को गुरुद्वारा साहिब के पास एक मैदान में दंगल का आयोजन किया गया।