फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन एव वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
खटीमा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करती टीम। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण के लिए वन सप्ताह मनाते हुए नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वन विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक कर वन्य जीवों एवं वन्य जीवन को कैसे सुरक्षित करें और वन्य जीवों से मानव अपनी सुरक्षा कैसे करे, इसके बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चौक सहित कई जगहों पर वन विभाग ने नुक्कड़ नाटक, गीत के माध्यम से जंगल न काटने के साथ ही जंगली जीव जंतुओं को नुकसान न पहुंचाने की लोगों को जानकारी दी। बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग जंगल में न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने कहा कि वन्यजीव हमारे जीवन में उतने ही जरूरी हैं जितना कि हमारे प्राण हमारे शरीर के लिए हैं। जंगल जीव-जंतुओं से ही फलता-फूलता है और जंगल की शोभा जीव-जंतुओं, पेड़ पौधों से ही होती है। उन्होंने बताया कि वन्य जीव सप्ताह सात अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरई एवं किलपूरा रेंज में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वहां धन सिंह अधिकारी, भैरव सिंह बिष्ट, संतोष भंडारी, उत्तम सिंह, मिथलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें