फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में राज्य का पहला क्रोकाडाइल ट्रेल शुरू

विज्ञापन
खटीमा में सुरई रेंज में क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहले ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल और सुरई इको टूरिज्म जोन का लोकार्पण किया। पर्यटन के लिहाज से पिछड़ा यह क्षेत्र अब पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी स्थान पाएगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग को विकसित कर सुरई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लोकार्पण के दौरान सीएम ने कहा कि सुरई जंगल क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन, ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल, खटीमा फॉरेस्ट सिटी और चूका प्रवासी पक्षी केंद्र में शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया गया है। यह राज्य का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है। यहां डेढ़ सौ से अधिक मगरमच्छ हैं। इसकी शुरुआत से क्षेत्र में स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जंगल सफारी शुरू होने से जिप्सी मालिक, चालक और गाइड के रूप मे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल क्षेत्र में पार्क, कैंटीन का शीघ्र निर्माण करें और मुख्य मार्ग से ककरा क्रोकोडाइल ट्रेेल को जोड़ने वाले मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजें ताकि पर्यटकों को मार्ग संबंधी असुविधा न हो। इसके बाद सीएम धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ सुरई जंगल सफारी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएम धामी ने सीएसडी कैंटीन का किया भूमि पूजन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 162.26 लाख की लागत से बनने वाले सैनिक मिलन केंद्र और 715 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएसडी कैंटीन का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्राम देवकला, वन भूड़िया नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने, ग्राम देवरी बाबा दरियानाथ परिसर में बहुउद्देशीय भवन निर्माण, ग्राम बिगराबाग, देवरी में आंतरिक एवं सीसी मार्ग निर्माण, नगर पालिका क्षेत्र के अल्केमिस्ट रोड वार्ड संख्या 12 आंतरिक सीसी मार्ग, सितारगंज रोड क्रासिंग से 4 ए नहर बायी पटरी में 2 किमी तक मार्ग निर्माण, ग्राम मझोला गांव में झील से लेकर पोलीगंज की ओर तीन किमी बड़े नाले का निर्माण, खेतलसंडा खाम वार्ड नौ पंचधीाम कालोनी में मंदिर निर्माण किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें