फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के बोरे गायब करने के मामले में एसआईटी जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल के बोरे गायब करने के मामले में एसआईटी जांच का आदेश
विज्ञापन

जसपुर। राइस मिलर की ओर से चावल के बोरे गायब करने के मामले में उच्च अधिकारियों ने राइस मिलर के खिलाफ एसआईटी से जांच कराने का आदेश दिया है।
राइस मिलर पर कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद के एआर ने 2.69 करोड़ रुपये के गबन का केस दर्ज कराया था। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी महेश चंद की ठाकुरद्वारा के सीमावर्ती गांव में श्री साईं नामक राइस मिल है। आरोप है कि मिल स्वामी ने सरकार के नाम पर 2 करोड़ 69 लाख 29 हजार 975 रुपयों का चावल, धान तो खरीदा, लेकिन न तो उसने धान और न ही चावल बनाकर विभाग को दिया।
मुरादाबाद के सहायक आयुक्त सहकारिता के आदेश पर जिला प्रबंधक पीसीएफ विनय सिंह कुशवाहा ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में कुछ दिन पहले महेश चन्द्र पर गबन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। घटना की गूंज शासन स्तर तक पहुंचने पर उच्च अधिकारियों ने एसआईटी से प्रकरण में जांच कराने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईटी जांच निर्देश दिये गये है। इससे स्थिति पूरी तरह से साफ हो जायेगी। उधर, ठाकुरद्वारा पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें