फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बदमाश बेखौफ: कोतवाली से करीब 500 मीटर दूर तलवार लेकर भागते दिखे युवक, CCTV में कैद घटना; दहशत में लोग

Thu, 18 Jul 2024 12:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में दो दिन पहले युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली से 500 मीटर दूर तलवार लहराते हुए जमकर दबंगई दिखाई। आरोपियों ने दूसरे पक्ष के एक युवक के घर पहुंचकर परिजनों को धमकाया।
विज्ञापन
तलवार लहराते हुए दिखाई दबंगई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में दो दिन पहले युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली से 500 मीटर दूर तलवार लहराते हुए जमकर दबंगई दिखाई। आरोपियों ने दूसरे पक्ष के एक युवक के घर पहुंचकर परिजनों को धमकाया। यही नहीं, एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर भी गुस्से में तलवार मार दी। सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रंपुरा में किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के पैर पर चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इससे भड़के युवक के पिता सहित चार लोग मारपीट करने वाले युवक के मोहल्ले में जा धमके। कोतवाली से 500 मीटर दूर फिल्मी स्टाइल में हाथों में तलवार लिए दो लोगों को मोहल्ले में आता देख वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। एक युवक ने हाथ में ली तलवार को सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में दे मारी। इसके बाद मोहल्ले के कोने में स्थित युवक के घर पर जाकर अराजकता की। काफी देर तक तक ये लोग तलवार लहराकर परिजनों को धमकाते रहे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट 33 सेेकेंड के वीडियो में दबंगों की अराजकता साफ दिखाई पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की पिटाई भी की थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में देखिए तबाही: नाला फिर उफान पर...दो कारों में एक घंटे तक फंसे रहे लोग, मकान पर गिरा बोल्डर

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हाथों में तलवार लेकर मोहल्ले में दौड़ते लोगों का वीडियो संज्ञान में आया है। यह मामला रविवार का है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इन लोगों पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए कोतवाल और रंपुरा चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। कानून हाथ में लेकर अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें