फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: भूरारानी में युवक पर झोंका फायर...दहशत, घटनास्थल से मिला खोखा; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 26 Sep 2024 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

भूरारानी में एक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायर झोंक दिया। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भूरारानी में एक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायर झोंक दिया। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा जब्त किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना एक महीने पहले दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष से जोड़कर देखी जा रही है।

बुधवार रात भूरारानी निवासी गोलू पासवान (24) खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति के साले की कॉल आई और उसे घर के बाहर आने को कहा। इसी बीच युवक सड़क पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार तीन लोग आए और उस पर फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच बंद; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
विज्ञापन

 

यूपी के रहने वाले हैं आरोपी
सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। लोगों ने घटनास्थल पर पड़ा खोखा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि फायरिंग करने वाले दो युवक यूपी के रहने वाले हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

मामले की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें