फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार में चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
Sex Worker Arested in Kashipur
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की सरगना और उसका बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ एपी कोंडे ने बताया कि पुलिस को काफी समय से अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। मामले में कार्रवाई के लिए कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
सूचना पर पुलिस टीम ने महिला एसआई और कांस्टेबलों की मदद से ग्राम सरवरखेड़ा की गोविंद कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारा। टीम ने इस मकान से चार महिलाओं और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा। पकड़ी गईं महिलाएं बिजनौर, कालाढूंगी, रामनगर और कुंडा थाने के ग्राम सरवरखेड़ा की निवासी हैं। पुलिस ने ग्राम प्रतापपुर के ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी रणजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोंडे ने बताया कि मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री और 6950 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। जिस घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह मकान रैकेट चलाने वाली महिला का बताया गया है। छापे के दौरान आरोपी महिला सरगना और उसका बेटा फरार हो गए।
पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि रैकेट का संचालन करने वाले मां-बेटे बाहर से लड़कियों और तलाकशुदा महिलाओं को घर बुलाकर देह व्यापार कराते हैं। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आरोपियों का धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें