फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगे सेटटॉप बॉक्स, जिले में बंद रहे 64 हजार केबल टीवी

Sat, 02 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 1 जनवरी को सेटटॉप बाक्स नहीं लगने से जिले के 64 हजार केबल टीवी बंद हो गए। वहीं शुक्रवार को जिले में 1 हजार सेटटॉप बाक्स लगे। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने सेटटॉप बॉक्स की डेट आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं मनोरंजन कर विभाग ने बिना सेटटॉप बाक्स के केबिल टीवी चलने की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया।
जिले में केबल उपभोक्ताओं को उम्मीदें थी कि सेटटॉप बॉक्स लगाने की डेट आगे बढ़ेगी, वहीं केबिल ऑपरेटर भी टकटकी लगाए बैठे थे। लेकिन जिला प्रशासन ने डेट बढ़ाने से मना कर दिया। जिससे जिले के 64 हजार केबल टीवी शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहे। बता दें कि 1 जनवरी से सिगनल का डिजिटिलाइजेशन हो गया है। जिससे जिले के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में केबल ऑपरेटर ने बिना सेट टॉप बॉक्स के लगाकर अपने प्लान अनुसार उपभोक्ताओं को चैनल देने होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनोरंजन कर विभाग की टीम ने बिना सेटटॉप बॉक्स लगाए केबल टीवी चलने की शिकायत पर जिले के कई जगह छापेमारी की। लेकिन कहीं बिना सेटटॉप बाक्स लगे टीवी नहीं चलते पाए गए। सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सुंदर सिंह खंपा ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को पत्र लिखकर निगम, पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में बिना सेटटॉप बॉक्स के प्रसारण करने पर सीज की कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। वहीं मनोरंजन कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें