खटीमा। शौर्य चक्र विजेता नायक मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में आयोजित 14वें फुटबाॅल महाकुंभ में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
पहले मैच में सराफ पब्लिक स्कूल ने 1-0 से नोजगे पब्लिक स्कूल को हराया। दूसरे मैच में ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने 2-0 से गुरुकुल स्कूल चकरपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पूर्व लोहियाहेड स्थित गांधी मैदान में मुख्य अतिथि रमेश जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। आयोजक हरीश रुमाल ने बताया कि फाइनल मैच मंगलवार को तीन बजे से खेला जाएगा। वहां पर योगेश भंडारी, सत्येंद्र थपलियाल, कैलाश चंद, विक्की सामंत, विजय धामी, कमल धामी आदि थे।