रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में सप्तम अंतर पीएमएस खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पीएसी रुद्रपुर के प्रदीप पांडेय हरिद्वार की वंशिका ने सबको पछाड़ दिया।
सोमवार को पीएसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी व सेनानायक पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अश्विन फत्र्याल द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। इसी दौड़ के बालिका वर्ग में रुद्रपुर की अर्पिता द्वितीय व हरिद्वार की प्राची तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बैटमिंटन के नाॅक आउट मैच में पीएमएस देहरादून ने पीएमएस रुद्रपर को हराया। शाॅटपुट के बालक जूनियर वर्ग में पीएमएस रुद्रपुर के रिहान ने गोल्ड मेंडल प्राप्त किया।
खो-खो बालिका वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में पीएमएस रुदपुर ने पीएमएस देहरादून को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेस जूनियर बालिका वर्ग में पीएमएस देहरादून प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेस जूनियर बालक वर्ग में पीएमएस हरिद्वार ने पहले नंबर पर रहा। 29 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में पुलिस माडर्न स्कूल 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, पुलिस माडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद, पुलिस माडर्न स्कूल हरिद्वार व देहरादून के 310 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहां पर उप सेनानायक मिथलेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक तपेश कुमार चंद्र, प्रधानाचार्य पीएमएस रुद्रपुर पूजा रानी, दलनायक योगेंद्र सिंह देव आदि मौजूद रहे।