नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन तेरह पुरुष टीमें फाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मुकाबले में यूएसनगर के संजय ने पिथौरागढ़ के अमित को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा।
जिला खेल कार्यालय ऊधमसिंह नगर की ओर से महिला एवं पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। तीसरे दिन हुए पुरुष मुकाबले में 46-48 भार वर्ग में हिमांशु (चंपावत) ने मनीष (उत्तराकाशी), 48-51 भार वर्ग में हरीश (बागेश्वर) ने यशपाल (देहरादून), 51-54 भार वर्ग में संजय (यूएस नगर) ने अमित (पिथौरागढ़), 54-57 भार वर्ग में दीपक (बागेश्वर) ने कपिल (यूएस नगर), 57-60 में पवन (उत्तरकाशी) ने अमन (यूएस नगर), 60-63 बिटटू अल्मोड़ा ने नीरज (काशीपुर), 63-67 में राहुल (पौड़ी) ने राहुल (यूएस नगर), 67-71 देवेंद्र (पिथौरागढ़) ने पंकज (नैनीताल), 75-80 गौरव (बागेश्वर) ने सूरज (पिथौरागढ़), 80-86 भार वर्ग में कपिल (यूएस नगर) ने कुनाल (पौड़ी), 86-92 भार वर्ग में हरीश (पौड़ी) ने अनिल (पिथौरागढ़), 92 भार वर्ग में सागर (देहरादून) ने समर्थ (यूएस नगर) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्कूल निदेशिका सुरेंदर कौर हैप्पी, प्रधानाचार्य आरिज अलवी, कोच पूरन बोरा ने मुख्य अतिथि फाइबर्स के सीएमडी आरसी रस्तोगी, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, ओएनजीसी मैनेजर रवि सामंत, कै. राजेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं एशियन रजत पदक विजेता देवी चंद, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के लाइफ टाइम प्रेसीडेंट मुखर्जी निर्वाण, गोपाल खोलिया, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत का स्वागत किया।