फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर रोडवेज बसों में उमड़े यात्री

विज्ञापन
खटीमा में भैया-दूज पर्व पर रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में होती मारामारी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
रुद्रपुर। भैया दूज पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही। स्थानीय रूटों की बसों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया। कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व के चलते शनिवार को सुबह से ही रोडवेज बसों में भीड़भाड़ रही। टनकपुर मार्ग की सभी बसों की सीटें फुल रहीं। कई बसों में सीटों के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों में सवार यात्रियों में भैया दूज मनाने जा रही महिलाओं की संख्या काफी रही।
स्टेशन परिसर में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने स्वयं बसों में यात्रियों को सीटें उपलब्ध कराने में सहयोग किया। उन्होंने सभी रूटों पर बसों का संचालन दुरस्त करवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। दोपहर बाद बसों में भीड़भाड़ में कमी नजर आई। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक, रविवार को भी बसो में इसी तरह भीड़भाड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें